• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / सिरमौर / गिरीपार में तूफान ने उड़ाई बागवानों की नींद, सेब की फसल तबाह

गिरीपार में तूफान ने उड़ाई बागवानों की नींद, सेब की फसल तबाह

June 12, 2021 by MBM News Network

 नाहन, 12 जून : सिरमौर के गिरीपार क्षेत्र में देर रात आए तूफान से किसानों व बागवानों को भारी नुकसान पहुंचा है। दरअसल आधी रात को आए तूफान ने किसानों व बागवानों की फसल को पूरी तरीके से बर्बाद कर दिया है। खासकर सेब की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है।  

गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन तेज-तूफान के कारण सेब की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। तेज तूफान से हुए नुकसान की तस्वीरें भी सामने आई है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस तरह सेब की फसल नष्ट हो गई है। 

 शुक्रवार से दोपहर बाद से ही मौसम ने करवट बदलना शुरू कर दिया था, लेकिन रात 12:00 बजे के बाद तूफान ने कुछ इस कदर रुख बदला कि लोगों की छत भी उड़ गई। कई पेड़ बगीचों में गिर गए। इस कारण छोटे पौधों को तो नुकसान पहुंचा है साथ हीबड़े पेड़ों को भी नुकसान हुआ है। 

एमबीएम न्यूज़ नेटवर्क से बातचीत में स्थानीय लोगों ने बताया कि इस बार सेब की फसल काफी अच्छी हुई थी, उन्हें आस थी कि इस बार सेब की फसल के अच्छे दाम मिल जायेगे, लेकिन देर रात इस तूफान ने बागवानों के सपनों को चूर-चूर कर दिया है।

वही जब इस बारे में एसडीएम संगड़ाह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि स्थानीय स्तर पर ग्राम पंचायतों के प्रधान, पटवारी व कानूनगो को तूफान से  नुकसान की रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। इसके बाद ही प्रशासन पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने की कोशिश करेगा। 

Filed Under: सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Sirmour news



Copyright © 2022