• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / सिरमौर / नौहराधार में गरीब के घर की उड़ी छत, पशुओं के ओबरे में बिताई रात

नौहराधार में गरीब के घर की उड़ी छत, पशुओं के ओबरे में बिताई रात

June 12, 2021 by विनोद ठाकुर

संगड़ाह, 12 जून : नौहराधार तहसील में शुक्रवार देर रात को ग्राम चाड़ना में भारी तूफान की धंगु राम पुत्र स्वर्गीय किकरू के मकान की छत उड़ गई। छत उड़ने के साथ साथ घर की दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। घर का सामान भी तहस नहस हो चुका है। मध्य रात्रि को तेज तूफान आया तो परिवार अंदर ही घर में सो रहा था।  

धंगु राम जिसके मकान की उड़ी है छत

गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, वह जल्दी से अपनी पत्नी को घर से बाहर निकाल कर ओबरे में चले गए, जहां इन्होंने रात गुजारी। दंपति गरीबी रेखा से बहुत नीचे गुजर बसर कर रहा है। खेती योग्य जमीन भी नहीं है, साथ ही कोई देख-रेख करने वाला भी नहीं है। इनके पास 4 बेटियां है, जिनकी शादी हो चुकी है। पत्नी लंबी बीमारी के कारण एक साल से बिस्तर पर है, जो चलने फिरने में भी असफल है।

इस आपदा के बाद उन्हें एक पशु के ओबरे में रखा गया है। जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच कर हर संभव सहायता कर रहे है। इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को भी भेज दी गई है।

Filed Under: सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Sirmour news



Copyright © 2022