• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / सिरमौर / नाहन : आसमानी बिजली से आम का पेड़ दो फाड़, MC विश्रामगृह भवन की उड़ी छत

नाहन : आसमानी बिजली से आम का पेड़ दो फाड़, MC विश्रामगृह भवन की उड़ी छत

June 12, 2021 by MBM News Network

नाहन, 12 जून : आधी रात को तेज तूफान, बारिश व आसमानी बिजली ने शहर के कई हिस्सों में लोगों के दिलों की धड़कनें तेज कर दी। शहर के नया बाजार में एवीएन स्कूल के समीप अनिल कुमार शर्मा के आंगन में विशाल आम का पेड़ दो हिस्सों में बंट गया। परिवार की मानें तो आसमानी बिजली गिरने की वजह से दशकों पुराना आम का पेड़ बीचोंबीच दो फाड़ हो गया।

दोफोड़ हुआ पेड़ व विश्रामगृह की उड़ी छत

घर के मालिक अनिल कुमार शर्मा के मुताबिक रात एक बजे के आसपास तेज गर्जन के साथ बारिश शुरू हो गई थी। रात को बिजली भी नहीं थी। करीब 3 बजे के आसपास आंगन में जोरदार आवाज हुई। टाॅर्च के सहारे देखने पर पता चला कि पेड़ का एक हिस्सा धराशायी हो चुका है। उल्लेखनीय है कि ऐतिहासिक शहर में चुनिंदा ही ऐसे घर बचे हैं, जिनमें आज भी आंगन सुरक्षित हैं। शर्मा ने बताया कि सदियों पुराने पेड़ के गिर जाने से परिवार में उदासी का माहौल भी है।

उधर, अस्पताल राऊंड में भी तूफान ने लोगों की नींद उड़ा दी। जानकारी के मुताबिक नगर परिषद विश्रामगृह की छत गिरकर अस्पताल राऊंड की छत पर आ गिरी। इससे आवाजाही भी बाधित हुई। कुछ मीटर की दूरी पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय में भी एक पेड़ का हिस्सा धराशायी हो गया। इससे कार्यालय की टीन की छत का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होने की सूचना है।

बता दें कि अस्पताल राऊंड रिहायशी इलाका है। लोगों का कहना है कि नगर परिषद विश्रामगृह की भारी भरकम टीन के सड़क पर गिरने के दौरान जोरदार आवाज भी हुई थी।

Filed Under: सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Simrour Police



Copyright © 2022