• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / शिमला / सूबे में आधी रात के बाद तूफान ने बरपाया कहर, अप्पर शिमला में जड़ से उखड़े सेब के पौधे

सूबे में आधी रात के बाद तूफान ने बरपाया कहर, अप्पर शिमला में जड़ से उखड़े सेब के पौधे

June 12, 2021 by MBM News Network

शिमला, 12 जून : हिमाचल प्रदेश में बीती मध्यरात्रि के बाद अचानक बदले मौसम के मिजाज ने जहां एक ओर गर्मी से राहत दी तो दूसरी ओर आफत भी टूट पड़ी। तेज आंधी-तूफान व गरज-चमक के साथ बारिश भी हुई। अंधड़ 20-25 मिनट चला, जिससे कई जगह घरों के टीनशेड उड़ गए और बिजली भी गुल हो गई। 

छत से उड़ी टीन व जड़ से उखड़ा सेब का पेड़

अंधड़ ने अप्पर शिमला में सेब बगीचों पर कहर बरपाया। अंधड़ की रफ्तार का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि ठियोग, कुमारसेन और चौपाल सहित अन्य क्षेत्रों में सेब के दर्जनों पौधे जड़ से उखड़ गए हैं। सेब के साथ स्टोन फ्रूट को भी भारी नुकसान पहुंचा है। हालांकि राज्य में कहीं से भी जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।

आधी रात के बाद मौसम का ये रूप देखकर लोग दंग रह गए। माना जा रहा है कि प्री मानसून के दस्तक देने से प्रदेश में मौसम के मिजाज में बदलाव आया है। 

मौसम विभाग ने अगले दो दिन राज्य के मैदानी और पर्वतीय इलाकों में धूल भरी अंधड़ के साथ जोरदार बारिश होने की चेतावनी दी है। इसे लेकर 10 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो सूबे में इस बार मानसून समय से पहले दस्तक दे सकता है। 

Filed Under: शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Shimla News



Copyright © 2022