• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / कुल्लू / #Himachal : मारुति के शोरूम से बेचे एक्सजेंच में आए 17 वाहन, लेखाकार गिरफ्तार

#Himachal : मारुति के शोरूम से बेचे एक्सजेंच में आए 17 वाहन, लेखाकार गिरफ्तार

June 12, 2021 by MBM News Network

कुल्लू ,12 जून : मुख्यालय स्थित मारुति (Maruti Suzuki) के शोरूम से 17 वाहनों को कंपनी को बिना बताए बेचने का आरोप है। पुलिस ने इस मामले में  कंपनी में बतौर लेखाकार बलदेव कुमार (29) काम कर चुके व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि इस कंपनी का अधिकारी पहले ही संलिप्त पाया गया था, जिसकी जांच चल रही है। अब लेखाकार के रूप में काम करने वाला व्यक्ति भी शामिल पाया गया है। 

सांकेतिक तस्वीर

        एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि मारूति कंपनी के अधिकारियों की शिकायत पर 18-7-2020 को आईपीसी की धारा 420, 408 के तहत मामला दर्ज किया था। जिसमें छानबीन में पाया कि एक्सजेंच ऑफर (Exchange offer) में शो रूम में आए 17 वाहनों को कंपनी में ही कार्यरत कर्मचारियों और अधिकारियों ने  ही बेच डाला था। कंपनी को न तो इसका पैसा दिया गया और न ही किसी तरह की रसीद तैयार की गई थी। 

         एसपी गौरव सिंह ने बताया कि हालांकि कंपनी के एक अधिकारी किशन देव की पहले ही पुलिस जांच कर चुकी है, लेकिन अब मारुति में अप्रैल 2019 से दिसंबर 2019 तक बतौर लेखाकार कार्य करने वाले एक 29 वर्षीय बलदेव कुमार पुत्र हेम राज निवासी कोटली (मंडी) को गिरफ्तार किया गया है। 

     उन्होंने बताया कि मारुति में लेखाकार के पद पर रहते हुए वो 17 वाहनों को बेचने में शामिल था। ये वाहन ग्राहकों को ट्रू वैल्यू पर बेच दिए गए थे। पुलिस ने सभी 17 वाहनों को बरामद कर लिया है। जबकि मामले की जांच अभी जारी है।

Filed Under: कुल्लू, क्राइम, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Crime News in Himachal, himachal hindi news, kulunews



Copyright © 2022