• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मुख्य समाचार / वीरभद्र सिंह को लेकर चल रही अफवाहों को IGMC प्रशासन ने नकारा

वीरभद्र सिंह को लेकर चल रही अफवाहों को IGMC प्रशासन ने नकारा

June 11, 2021 by MBM News Network

शिमला, 11 जून : कोरोना से दोबारा संक्रमित हुए पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाहों का दौर चल रहा है। आईजीएमसी में भर्ती 86 वर्षीय वीरभद्र सिंह की कोरोना रिपोर्ट आज सुबह पॉजिटिव आई है। इसके बाद सोशल मीडिया में उन्हें लेकर अफवाहें फैल रही हैं। आईजीएमसी प्रशासन और बेटे विक्रमादित्य सिंह ने  खुद सामने आकर अफवाहों को सिरे से खारिज किया है। 

वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर जनक राज ने स्पष्ट किया है कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह कोविड पॉजिटिव होने पर आगामी इलाज हेतु कोविड व्यवस्था में शिफ्ट किए गए हैं और वह स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। कृपया अफवाहों पर ध्यान न दें।

वहीं बेटे विक्रमादित्य सिंह ने अपने फेसबुक पर पोस्ट किया है कि डॉक्टरों के अनुसार वीरभद्र सिंह की स्थिति सामान्य है। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह पर माँ भीमाकाली का साक्षात आशीर्वाद हैं और प्रदेश की जनता की दुआओं के साथ वह बिलकुल स्वस्थ होंगे। 

बता दें कि वीरभद्र सिंह दो माह के भीतर दूसरी बार कोरोना संक्रमित हुए हैं। इससे पहले 12 अप्रैल को वह कोरोना संक्रमित पाए गए थे, उसके बाद उन्हें इलाज के लिए मोहाली के मैक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। 10 दिन में कोरोना को मात देकर वह संक्रमण मुक्त हो गए थे। इसके बाद 29 अप्रैल को शिमला में स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें आईजीएमसी में दाखिल करवाया गया था। तब से उनका आईजीएमसी में उपचार चल रहा है।

वीरभद्र सिंह को 3 मार्च को कोरोना रोधी वैक्सीन की पहली डोज लगी है।वीरभद्र सिंह के फिर से कोरोना संक्रमित पाए जाने से उनके समर्थक चिंता में डूब गए हैं और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। वीरभद्र सिंह छह बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं। वर्तमान में वह अर्की विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक हैं। हिमाचल की राजनीति में उनका अहम स्थान है। वह केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं।

Filed Under: मुख्य समाचार, शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Shimla News



Copyright © 2022