• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / राजनैतिक / शिमला : कांग्रेस नेताओं ने मंहगाई के विरोध में निकाली साइकिल रैली

शिमला : कांग्रेस नेताओं ने मंहगाई के विरोध में निकाली साइकिल रैली

June 11, 2021 by MBM News Network

शिमला, 11 जून : प्रदेश कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए शुक्रवार को राजधानी में साइकिल रेली निकालकर पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़ते मूल्यों के विरोध में आपति जताई। इस अनोखे विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस सह प्रभारी संजय दत्त, पीसीसी चीफ कुलदीप सिंह राठौर, विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री व विधायक अनिरुद्ध सिंह के अतिरिक्त शिमला जिला ग्रामीण के अध्यक्ष यशवंत छाजटा, शहरी अध्यक्ष जितेंद्र चैधरी प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन से कैथू पेट्रोल पम्प तक साईकल चला कर गए और वहां धरना दिया।

साइकिल रैली

बाद में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में एआईसीसी सचिव व प्रदेश मामलों के सहप्रभारी संजय दत्त ने कहा कि अगर सरकार इस मूल्य वृद्धि को वापिस नहीं लेती तो सरकार के खिलाफ एक बड़ा जनांदोलन से भी कांग्रेस पीछे नहीं हटेगी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने आज देश भर में बढ़ती महंगाई के खिलाफ अपना रोष प्रकट करते हुए पेट्रोल पंपों के बाहर धरना प्रदर्शन किया है। इसी कड़ी में राजधानी शिमला में भी राज्यस्तरीय धरना प्रदर्शन किया गया है।

उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों से गरीब व आम लोग परेशान है। एक तरफ कोरोना की मार दूसरी तरफ बढ़ती महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ कर रख दी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीबो की गाढ़ी कमाई को लूट कर अमीरों व धन्ना सेठों करोड़ो के कर्जे माफ कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकार किसान विरोधी है और कांग्रेस गरीबो व किसानों के हकों की लड़ाई से पीछे नही हटेगी।

दत्त ने केंद्र सरकार से आम जनता से इकट्ठा किये गए पैसे का हिसाब भी मांगा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार देश को बताए कि उसने यह पैसा कहा खर्च किया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने इस दौरान कहा कि आज जबकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के मूल्यों में भारी गिरावट जारी है तो दूसरी ओर देश मे हर रोज इसके मूल्यों बढ़ाये जा रहें है। उन्होंने कहा कि इस बढ़ती महंगाई से आम व गरीब लोग परेशान है और सरकार को इसकी कोई चिंता नही है।

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने सरकार पर आरोप लगाया कि बढ़ती महंगाई से लोग त्रस्त है। उन्होंने कहा कि सत्ता में बेठी भाजपा सरकार महंगाई दूर करने के वायदे से सत्ता में आई थी। उसका यह वायदा पूरी तरह झूठा साबित हुआ है।आज देश प्रदेश में महंगाई के सारे रिकॉर्ड टूट रहें है।

पेट्रोल, डीजल हो या गैस या खाने के तेल,दालें,हो या अन्य खाद्यान्न सभी के मूल्य बढ़ने से लोग महंगाई की मार झेल रहे है। उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू की गई प्रदेश में डिपुओं में सस्ते राशन की योजना दम तोड़ रही है। उन्होंने कहा कि एक तरफ कोरोना तो दूसरी तरफ महंगाई दोनों की मार आम व गरीब लोगों पर पड़ रही है।

Filed Under: राजनैतिक, शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Shimla News



Copyright © 2022