• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मुख्य समाचार / पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह दोबारा हुए कोरोना पॉजिटिव

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह दोबारा हुए कोरोना पॉजिटिव

June 11, 2021 by MBM News Network

शिमला, 11 जून : कांग्रेस के दिग्गज नेता व छह बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह दोबारा कोरोना संक्रमित हो गए। शुक्रवार सुबह उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पिछले कुछ दिनों से वे आईजीएमसी अस्पताल में भर्ती हैं। वीरभद्र सिंह दो माह के भीतर दूसरी बार कोरोना से संक्रमित हुए हैं। पहली बार 12 अप्रैल को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। हालांकि कुछ दिनों में ही कोरोना को मात देकर वह संक्रमण मुक्त हो गए थे। बीते दिनों स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें आईजीएमसी में भर्ती किया गया था।

कल शाम उनका सैम्पल लिया गया था। डॉक्टर वीरभद्र सिंह के स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए हैं। जानकारी अनुसार वीरभद्र सिंह की देखभाल करने वाली नर्स की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। 86 वर्षीय वीरभद्र सिंह के फिर से संक्रमित पाए जाने से उनके समर्थक चिंता में डूब गए हैं और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार दो माह के भीतर एक ही व्यक्ति के दोबारा संक्रमित होने के दुर्लभ मामले ही सामने आते हैं। 

डॉक्टरों की मानें तो दोबारा कोविड के पॉजिटिव होने का खतरा बना रह सकता है। यह सैद्धांतिक तौर पर सही है। दोबारा पॉजिटिव होने का खतरा इस बात पर भी निर्भर करता है कि वायरस स्ट्रेन, इम्यूनिटी और एंटीबॉडी शरीर में किस स्थिति में है। हालांकि इस तरह के केस दुर्लभ होते हैं। बता दें कि वीरभद्र सिंह को गत 3 मार्च को कोरोना रोधी वैक्सीन की पहली डोज लगी थी। 

Filed Under: मुख्य समाचार, शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Former CM Virbhadra Singh, Himachal News In Hindi, Shimla News



Copyright © 2022