• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मंडी / जातिसूचक शब्द प्रयोग करने पर महिला ने अपने ही 5 परिजनों पर करवाया मुकदमा दर्ज

जातिसूचक शब्द प्रयोग करने पर महिला ने अपने ही 5 परिजनों पर करवाया मुकदमा दर्ज

June 11, 2021 by नितेश सैनी

सुंदरनगर, 11 जून : तलेली के बारल गांव की एक शादीशुदा महिला द्वारा अपने ही 5 परिवारजनों पर उसे जातिसूचक शब्द का प्रयोग करने पर पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। वही पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता महिला ने शिकायत में आरोप लगाया है की 21 वर्ष पहले उसकी लव व इंटरकास्ट मैरिज हुई थी और तब से उसके घरवाले उसे अक्सर तंग किया करते थे।

वह ज्यादातर समय अपने पति के साथ शिमला में रहती है। 8 जून को जब वह अपने पति के साथ अपने घर बारल पहुंची तो उसकी सास ने घर के सभी कमरों में ताले लगा दिए। जब उन्होंने उनके रहने की व्यवस्था के बारे में पूछा तो उसकी सास ने उन्हें उनकी घर में रहने की कोई व्यवस्था नहीं होने की बात कही। जिस पर शिकायतकर्ता महिला सुमन ने 112 नंबर हेल्पलाइन पर दूरभाष पर शिकायत दर्ज की।

शिकायतकर्ता महिला ने ससुराल पक्ष पर जातिसूचक शब्द कहने पर सुंदरनगर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। मामले की जांच डीएसपी सुंदरनगर गुरबचन सिंह कर रहे है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर गुरबचन सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर परिवार के 5 लोगों के खिलाफ जातिसूचक शब्द का प्रयोग करने पर मामला दर्ज किया गया है, मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

About नितेश सैनी

Filed Under: मंडी, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Mandi news, Mandi news in hindi



Copyright © 2022