• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मंडी / #हिमाचल : बैलों को जंगल में बांधकर छोड़ा…तीन महीने बाद रस्सी से बंधे मिले कंकाल

#हिमाचल : बैलों को जंगल में बांधकर छोड़ा…तीन महीने बाद रस्सी से बंधे मिले कंकाल

June 11, 2021 by विरेंद्र भारद्वाज

मंडी, 11 जून : हिमाचल प्रदेश के जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है जहां एक शख्स ने अपने दो बैलों को गौशाला के पास जंगल में रस्सी से बांध दिया। तीन माह पहले आरोपी ने बैलों को रस्सी से बांधा था और इस वजह से बाद में भूख और प्यास के चलते बैलों की मौत हो गई। घटना का आरोप विशेष समुदाय के शख्स पर लगा है। मामला सामने आने के बाद इलाके में माहौल तनावपूर्ण हो गया था। पुलिस ने इस संबंध में दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। 

जंगल में मिले कंकाल

जानकारी के अनुसार, जिले के धर्मपुर उपमंडल की चनौता पंचायत का यह मामला है। पंचायत के गांव गलु और भडियार के बीच की यह घटना है। आरोप है कि जंगल में गौशाला के बाहर अपने दो बैलों को तीन माह पूर्व रस्सी से बांध कर भूखे प्यासे मरने के लिए छोड़ दिया। 

दरअसल, जब एक व्यक्ति लखदाता पीर के दर्शनों को जंगल से गुजर रहा था तो उसे दुर्गन्ध का एहसास हुआ। वह इस दृश्य को देखकर हैरान हो गया। 

दोनों बैल कंकाल बन चुके थे, जबकि रस्सी अभी तक बंधी हुई थी। गांव लौटने पर लोगों को उसने सारी बात बताई। फोन पर पंचायत प्रधान सविता गुप्ता को जानकारी दी गई। बाद में लोगों में आक्रोश फैल गया और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इसलिए पुलिस दल मौके पर भेजा गया था। मामले से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है। लोग इस घटना की जमकर निंदा कर रहे हैं। बता दें कि चनौता के भडियार गांव की यह घटना है, वह मुस्लिम बहुल इलाका है और इस वजह से तनाव बढ़ा है। 

डीएसपी सरकाघाट चंद्रपाल सिंह ने बातचीत में कहा कि मामले में केस दर्ज किया गया है। गुरुवार रात को दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों और पंचायत प्रधान को भी बुलाया गया है, ताकि पता लगाया जा सके कि आरोपियों ने ऐसा क्यों किया है। 

About विरेंद्र भारद्वाज

बीते 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। इलैक्ट्रोनिक मीडिया से करियर की शरूआत की। इन दौरान प्रिंट मीडिया में भी काम करने का मौका मिला। 2015 से वेब जर्नलिज्म में कदम रखा। अभी इलैक्ट्रोनिक, प्रिंट और वेब मीडिया में अपनी सेवाएं दे रहा हूँ।

Filed Under: मंडी, मुख्य समाचार, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Crime News in Himachal, himachal crime news, Mandi news



Copyright © 2022