• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / सिरमौर / रेणुकाजी : विधायक विनय कुमार के बयान पर बरसे BDC मेलाराम शर्मा

रेणुकाजी : विधायक विनय कुमार के बयान पर बरसे BDC मेलाराम शर्मा

June 11, 2021 by विनोद ठाकुर

संगड़ाह,11 जून : पंचायत समिति के अध्यक्ष मेलाराम शर्मा ने स्थानीय विधायक विनय कुमार के उस बयान को हास्यास्पद बताया है, जिसमें विधायक ने 2022 में क्षेत्र की सड़कें चकाचक करने की बात कही है। मेलाराम शर्मा ने विनय कुमार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि, पिछली सरकार में जब वह लोक निर्माण विभाग के सीपीएस थे, तब उन्होंने लोक निर्माण विभाग मंडल अथवा रेणुका क्षेत्र की सड़कें चकाचक क्यों नहीं बनाई। उन्होंने कहा कि , कांग्रेस विधायक एवं पूर्व सीपीएस इस बात को अच्छी तरह से समझ ले कि क्षेत्र के अधिकतर युवा अब नेताओं से ज्यादा पढ़ लिख चुके हैं। 

BDC अध्यक्ष मेलाराम शर्मा

न तो पढ़े लिखे लोग शेखचिल्ली की कहानियों पर विश्वास करने वाले है और न ही उन्हें मूर्ख बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि 2022 के चुनावों में प्रदेश में भाजपा सरकार फिर से सत्ता में आएगी और विनय कुमार के सपनों के अनुसार न नौ मन तेल होगा और न ही राधा नाचेगी। उन्होंने कहा कि संगड़ाह-हरिपुरधार मार्ग को पिछले 10 दिनों से एक करोड़ बीस लाख की लागत से पक्का किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग मंडल संगड़ाह की सड़कों व पुलों के लिए करीब 40 करोड़ का बजट उपलब्ध करवाने के लिए विधायक को मुख्यमंत्री का आभार जताया चाहिए।

मेलाराम शर्मा ने क्षेत्र की सड़कों के लिए बजट उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश व केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री का आभार जताया। मेलाराम शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना केवल भाजपा सरकार की देन है और इस योजना के तहत लोक निर्माण विभाग मंडल के गांव-गांव तक सड़के पहुंची है। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है जब भी राज्य में कांग्रेस सरकार आई तो सड़कों के रखरखाव व निर्माण के कार्य ठप हो जाते हैं।

Filed Under: सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Sirmour news



Copyright © 2022