• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / राजनैतिक / कांग्रेस की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा से काम करें पदाधिकारी : संजय दत्त

कांग्रेस की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा से काम करें पदाधिकारी : संजय दत्त

June 10, 2021 by MBM News Network

शिमला, 10 जून : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व प्रदेश मामलों के सह प्रभारी संजय दत्त ने पार्टी पदाधिकारियों से कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा से काम करने को कहा है, ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित हो। उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि उन्हें जिस भी क्षेत्र का दायित्व सौंपा गया है, वो उसे पूरी लग्न से पूरा करें।

शिमला पहुंचे संजय दत्त File Photo

संजय दत्त ने गुरूवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्षों, महासचिवों व अन्य पदाधिकारियों, कार्यकारणी के सदस्यों व सचिवों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों व कार्यकमों का पूरा प्रचार किया जाना चाहिए।

संजय दत्त ने कहा कि देश प्रदेश की भाजपा सरकार कोरोना महामारी से निपटने में पूरी तरह विफल रही है। आज देश प्रदेश जिन गंभीर चुनोतियों से गुजर रहा है उस सब की जिम्मेवार केंद्र की मोदी सरकार है। उन्होंने कहा कि कोरोना के पहले दौर में पिछले साल राहुल गांधी इस महामारी को लेकर मोदी सरकार को सचेत किया था,पर उस समय उन्होंने इसे अनसुना कर दिया था। आज इस महामारी ने देश मे विकराल रूप ले लिया है,जिसमें हिमाचल भी अछूता नही है। प्रदेश सरकार भी इस महामारी से निपटने में पूरी तरह असफल साबित हुई है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के मागर्दर्शन में कांग्रेस देश भर में लोगों के राहत कार्यो में जुटी है। कांग्रेस हर स्तर पर लोगों की मदद कर रही है।

संजय दत्त ने प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों से जिस क्षेत्र का उनका दायित्व सौंपा है व उनके अपने गृह क्षेत्र में आने वाले समय मे ओर गति लाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि उन्हें जो भी क्षेत्रवार दायित्व सौंपा गया है उससे उन्हें पूरी गम्भीरता से अधिक समय देना है और जिस प्रकार सोनिया गांधी, राहुल गांधी व राजीव शुक्ला के दिशानिर्देश है उन्हें संकट की इस घड़ी में लोगों के साथ खड़े रहते हुए उन्हें पूरा करना है।

Filed Under: राजनैतिक, शिमला, हिमाचल प्रदेश



Copyright © 2022