• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मुख्य समाचार / हिमाचल में पलटा मौसम, कई जगह बरसे बादल, कल से प्री मानसून बारिश का अलर्ट

हिमाचल में पलटा मौसम, कई जगह बरसे बादल, कल से प्री मानसून बारिश का अलर्ट

June 10, 2021 by MBM News Network

शिमला, 10 जून : हिमाचल प्रदेश में मानसून पूर्व की गतिविधियां सक्रिय हो गई हैं। राज्य के कई इलाकों में बीती रात व्यापक बारिश हुई। शिमला, कांगडा, मंडी और सिरमौर जिलों में कुछ स्थानों पर जमकर बादल बरसे। बारिश के कारण पारा गिरने से भीषण गर्मी से बेहाल लोगों को सुकून मिला है।

कांगड़ा के पालमपुर में सर्वाधिक 78 मिलीमीटर बारिश हुई। सिरमौर के पांवटा साहिब में 70, सोलन के अर्की ें 44, मंडी के जोगेंद्रनगर में 22 व सुंदरनगर में 18, कंडाघाट व बलद्वारा में 17-17, सरकाघाट में 16, धर्मपुर में 15, बांगटू में 13, जुब्बड़हट्टी व शिमला में 11-11, सोलन में 10, भराड़ी में 8, जंजैहली में 6 मिमी बारिश दर्ज की गई।

गुरुवार को राज्य के अधिकांश भागों में आसमान बादलों से घिरा रहा। वहीं कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। राजधानी शिमला में दिन भर बादलों के छाए रहने के बाद शाम को बादलों की गड़गड़ाहट व अंधड़ के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया। इससे कई जगह बिजली भी गुल हो गई। 

मौसम विभाग ने 11 से 16 जून तक राज्य में प्री मानसून की झमाझम बारिश की संभावना जताई है। 11, 12 व 13 जून को राज्य के मैदानी व पर्वतीय इलाकों में गरज चमक के साथ तेज बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट लाहौल-स्पीति व किन्नौर जिलों को छोड़कर शेष सभी 10 जिलों के लिए मान्य है। 11 जून को येलो अलर्ट और 12 जून को ऑरेंज अलर्ट रहेगा। 13 जून को मैदानी इलाकों के लिए येलो और मध्य पर्वतीय भागों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया 11 जून से प्री मानसून की बारिश की शुरुआत होगी। आने वाले छह दिनों तक प्रदेश में मौसम खराब रहेगा। 25 जून के आसपास मानसून के हिमाचल पहुंचने का अनुमान है।

इस बीच मौसम में आए बदलाव से गर्मी के तेवर कम हुए हैं। राज्य भर में पिछले दो-तीन दिनों से तेज धूप निकलने के कारण तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी व उमस से लोग परेशान हैं। पिछले कल बुधवार को ऊना में पारा 43 डिग्री पार कर गया था। वहीं गुरूवार को पारा लुढ़ककर 39 डिग्री पहुंच गया। शिमला में आज अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री, सुंदरनगर में 32.8 डिग्री, भुंतर में 35 डिग्री, कल्पा में 26.6 डिग्री, धर्मशाला में 32.2 डिग्री, नाहन में 33.3 डिग्री, सोलन में 29 डिग्री, कांगड़ा में 35.4 डिग्री, बिलासपुर में 36 डिग्री, हमीरपुर में 34.6 डिग्री, चंबा में 34.9 डिग्री, डल्हौजी में 23.1 डिग्री और केलंग में 25.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

Filed Under: मुख्य समाचार, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Shimla News



Copyright © 2022