• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / बिलासपुर / पुलिसकर्मी व होमगार्ड के जवान के साथ हाथापाई करने पर F.I.R 

पुलिसकर्मी व होमगार्ड के जवान के साथ हाथापाई करने पर F.I.R 

June 10, 2021 by सुनील ठाकुर

बिलासपुर, 10 जून :  थाना बरमाणा के तहत आने वाले डाबर गांव में मारपीट किए जाने की शिकायत पर छानबीन करने पहुंचे पुलिसकर्मी व होमगार्ड के जवान के साथ एक व्यक्ति ने न केवल हाथापाई की, बल्कि पुलिस कर्मी की वर्दी भी फाड़ दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी नम्होल को गत दिवस डाबर गांव से एक व्यक्ति ने फोन किया कि उसका बेटा उसके परिवार के साथ लड़ाई-झगड़ा कर रहा है जिस पर नम्होल पुलिस चौकी प्रभारी ने कांस्टेबल विनोद कुमार व होमगार्ड के जवान महेंद्र को मौके के लिए रवाना किया। 

बताया जा रहा है कि जैसे ही पुलिस कर्मी व होमगार्ड का जवान वहां पर पहुंचे तो पुलिस को सामने देखकर वह गुस्से में आ गया तथा उसने कांस्टेबल व होमगार्ड के जवान के साथ हाथापाई शुरू कर दी। इस हाथापाई में जहां पुलिस कर्मी की वर्दी फट गई। वहीं होमगार्ड के जवान के नाक पर चोटें लगीं।

थाना बरमाणा में पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 353 व 332 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी बिलासपुर राज कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस मामले की छानबीन मुख्य आरक्षी हेमराज द्वारा की जा रही है। 

About सुनील ठाकुर

Filed Under: बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Bilaspur news



Copyright © 2022