ऊना, 10 जून : शहर के वार्ड नंबर पांच में 63 वर्षीय वृद्ध की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अश्विनी ओहरी पुत्र रामनाथ निवासी वार्ड नंबर पांच, ऊना के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वृद्ध ने जहर क्यों निगला, पुलिस जानने का प्रयास कर रही है।
जानकारी के मुताबिक वीरवार सुबह अश्विनी ओहरी ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत बिगड़ती देख परिजन क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लेकर पहुंचे, जहां पर उपचार के दौरान वृद्ध की मौत हो गई।
एएसपी ऊना विनोद कुमार धीमान ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जहर निगलने के कारणों का पता किया जा रहा है।