• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / हिमाचल प्रदेश / ऊना / ऊना : 63 वर्षीय वृद्ध ने निगला जहर, मौत

ऊना : 63 वर्षीय वृद्ध ने निगला जहर, मौत

June 10, 2021 by MBM News Network

ऊना, 10 जून :  शहर के वार्ड नंबर पांच में 63 वर्षीय वृद्ध की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अश्विनी ओहरी पुत्र रामनाथ निवासी वार्ड नंबर पांच, ऊना के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वृद्ध ने जहर क्यों निगला, पुलिस जानने का प्रयास कर रही है। 

जानकारी के मुताबिक वीरवार सुबह अश्विनी ओहरी ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत बिगड़ती देख परिजन क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लेकर पहुंचे, जहां पर उपचार के दौरान वृद्ध की मौत हो गई।

एएसपी ऊना विनोद कुमार धीमान ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जहर निगलने के कारणों का पता किया जा रहा है।

Filed Under: ऊना, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, una news



Copyright © 2022