• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / शिमला / मुख्यमंत्री ने अमित नेगी को दी बधाई

मुख्यमंत्री ने अमित नेगी को दी बधाई

June 10, 2021 by MBM News Network

शिमला, 10  जून : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किन्नौर के बटसेरी गांव के अमित नेगी को हाल ही में विश्व की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर्वत पर विजय हासिल करने के लिए बधाई दी।

जयराम ठाकुर ने कहा कि उनकी यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं को प्रेरित करने में सहायक सिद्ध होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने स्वयं शिमला में 19 मार्च, 2021 को अमित नेगी को राष्ट्रीय ध्वज भेंट किया था।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नेपाल में एवरेस्ट मैसिफ की सबसे कठिन चोटियों में से एक चोटी पुमोरी पर फतेह हासिल करने के लिए बलजीत कौर को भी बधाई दी है।

उन्होंने कहा कि बलजीत कौर सोलन की निवासी हैं और एवरेस्ट मैसिफ अभियान की सभी चार चोटियों पर जीत हासिल करने के लिए गठित 12 सदस्यीय दल का हिस्सा थीं। इस दो माह लम्बे अभियान का लक्ष्य नुप्त्से व पुमोरी पर्वतों पर प्रथम भारतीय आरोहण करने के अतिरिक्त कठिनतम ल्होत्से और एवरेस्ट चोटियों पर आरोहण करना था।

मुख्यमंत्री ने बलजीत कौर के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके सफल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि बलजीत कौर की यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत साबित होगी।

Filed Under: शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Shimla News



Copyright © 2022