• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / दुर्घटनाएं / शिलाई : खाई में लुढ़की LPG सिलेंडर से लदी पिकअप…चालक की मौत, सहकर्मी घायल

शिलाई : खाई में लुढ़की LPG सिलेंडर से लदी पिकअप…चालक की मौत, सहकर्मी घायल

June 9, 2021 by पंकज शर्मा

रोनहाट (सिरमौर), 9 जून : शिलाई में नेशनल हाईवे 707 पर दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। हादसे में एलपीजी गैस सिलेंडरों से भरी गाड़ी के गहरी खाई में लुढ़कने से चालक की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है।

गहरी खाई में लुढ़की कार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शहिद कल्याण गैस एजेंसी शिलाई की एक पिकअप (HP17A-9256) घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर का वितरण करने के इलाके में गई थी। शिलाई बाजार से कुछ ही मीटर दूर हाईवे 707 पर रोनहाट की तरफ जाने वाले सड़क पर चालक द्वारा गाड़ी को मोड़ा जा रहा था। इसी दौरान अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई।

हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों द्वारा राहत और बचाव कार्य चलाकर दोनों घायलों को गहरी खाई से बाहर निकाला गया और उपचार के लिए शिलाई अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां चिकित्सकों द्वारा एक व्यक्ति को मृत घोषित किया गया, जबकि दूसरे युवक को प्राथमिक उपचार देने के बाद आगामी ईलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

मृतक की पहचान नरेश कुमार पुत्र धन्ना राम (45) गांव नाया (शिलाई) के रूप में हुई है। जबकि घायल युवक की पहचान दिनेश कुमार पुत्र शुपा राम (32) वर्ष गांव नाया (शिलाई) के रूप में हुई है। दोनों व्यक्ति शहिद कल्याण गैस एजेंसी शिलाई के कर्मचारी है।

पुलिस थाना शिलाई के प्रभारी मस्त राम ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस द्वारा मामला दर्ज करके दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Filed Under: दुर्घटनाएं, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: accident in himachal, Sirmo



Copyright © 2022