• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / सिरमौर / शिलाई : ठाणा गांव वाले बोले, पेयजल किल्लत बरकरार…झूठा विभाग का वीडियो

शिलाई : ठाणा गांव वाले बोले, पेयजल किल्लत बरकरार…झूठा विभाग का वीडियो

June 9, 2021 by MBM News Network

शिलाई, 9 जून : ट्रांसगिरि के मस्तभोज के ठाणा गांव में पेयजल किल्लत बरकरार है। विभाग ने झूठा वीडियो प्रचारित कर आला अधिकारियों को गुमराह किया है। ये तर्क, गांव के लोगों ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दिया है।

आरोप है कि पेयजल की आपूर्ति नियमित नहीं चल रही है। जलशक्ति विभाग ने घर-घर जाकर वीडियो बनाकर गुमराह किया है। एक साल से पेयजल की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, पेजयल किल्लत को लेकर करीब एक सप्ताह पहले ग्रामीणों ने उग्र प्रदर्शन किया था। इसके बाद विभाग भी हरकत में आया।

उधर, विभाग के कफोटा स्थित एसडीओ का कहना था कि उठाऊ पेयजल योजना के तहत सप्लाई दी जा रही है। पानी के स्त्रोत सूख जाने की वजह से तीसरे दिन आपूर्ति की जाती है। इसके अलावा गांव वाले चाहते हैं कि पहले से बनी हुई ग्रेविटी योजना से भी पानी मिले। इसमें भी पानी उपलब्ध न होने की वजह से समस्या है।

वीडियो के बारे में एसडीओ ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान अनुचित भाषा का इस्तेमाल किया गया था। लिहाजा विभाग ने ये बताने की कोशिश की कि औसतन तीसरे दिन करीब 500 की आबादी वाले गांव को 15 हजार लीटर पानी दिया जा रहा है।

Filed Under: सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Sirmour news



Copyright © 2022