• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / हिमाचल प्रदेश / ऊना / ऊना में बढ़ा गर्मी का प्रकोप, घरों से बाहर निकलना हुआ दुष्वार

ऊना में बढ़ा गर्मी का प्रकोप, घरों से बाहर निकलना हुआ दुष्वार

June 9, 2021 by MBM News Network

ऊना, 9 जून : जिला ऊना में गर्मी का प्रकोप एकाएक बढ़ने लगा है। बुधवार को सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। जिसमें अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को पार कर गया। हालत यह है कि दिन के समय लोगों का घरों से बाहर निकलना दुष्वार हो गया है। एक तरफ जहां मौसम की बेरुखी के बीच भीषण गर्मी के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। वहीं इस गर्मी ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया है। 

Demo Pic

जिला वासियों का कहना है कि गर्मी का सीजन इस बार काफी लेट शुरू हुआ है। लेकिन एकाएक तापमान बेतहाशा बढ़ने के चलते काफी समस्याएं बढ़ रही हैं। दिन के समय तेज गर्म हवाओं के थपेड़े लोगों को घरों में दुबककर रहने को मजबूर कर रहे हैं। दूसरी तरफ लोगों ने बिजली बोर्ड द्वारा लगाए जा रहे हैं घोषित कटो पर भी खासी नाराजगी जताई है। 

वहीं मौसम विभाग के पर्यवेक्षक विनोद कुमार ने बताया कि बुधवार को सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया, जिसमें अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा है। आने वाले तीन से चार दिनों तक गर्मी का प्रकोप ऐसे ही बढ़ने की संभावना है। 12 जून से मौसम के करवट बदलने की उम्मीद है, जिसके चलते बारिश होने से लोगों को राहत मिल सकती है। 

Filed Under: ऊना, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, una news



Copyright © 2022