• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / दुर्घटनाएं / #Sirmour : बाइक्स की टक्कर में एक युवक की मौत

#Sirmour : बाइक्स की टक्कर में एक युवक की मौत

June 9, 2021 by MBM News Network


नाहन, 9 जून : पांवटा साहिब-शिलाई हाईवे पर दो बाइक्स की टक्कर में एक युवक की मौत होने की सूचना है। हादसा बीती रात का है। बीती देर रात राजबन का रहने वाला रवि पांडे अपनी बाइक (HP17C-0429) पर पांवटा साहिब की तरफ जा रहा था। वहीं दूसरा युवक किशन कुमार भी अपनी बाइक (HP17E-4372) पर विपरीत दिशा से आ रहा था।

नारीवाला के नजदीक हाईवे के बीचोंबीच दोनों बाइक्स की भीषण टक्कर हो गई। मौके से दोनों घायलों को पांवटा साहिब अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने रवि पांडे को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे युवक का उपचार चल रहा है।

बता दें कि पहले भी इलाके में दो पहिया वाहनों की टक्कर में मौत की खबरें आती रही हैं। अधिकांश इस तरह के हादसे पांवटा साहिब उपमंडल में ही सामने आते हैं, जब दुपहिया वाहन के आमने-सामने टकरा जाने से किसी की मौत हो गई हो। डीएसपी वीर बहादुर ने पुष्टि की है।

Filed Under: दुर्घटनाएं, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Sirmour news



Copyright © 2022