• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मंडी / #Mandi : निहरी में एक ही रात में टूटी दो शिलान्यास पट्टिकाएं… F.I.R

#Mandi : निहरी में एक ही रात में टूटी दो शिलान्यास पट्टिकाएं… F.I.R

June 9, 2021 by नितेश सैनी

सुंदरनगर, 9 जून : मंडी जिला में प्रदेश सरकार के कद्दावर नेता और जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर व विधानसभा क्षेत्र सुंदरनगर के विधायक एवं प्रदेश भाजपा महामंत्री राकेश जंवाल द्वारा किए गए शिलान्यास की पट्टिकाओं को शरारती तत्वों ने तोड़ डाला है। वहीं मामले में जलशक्ति विभाग द्वारा अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी है।

तोड़ी गई शिलान्यास पट्टिकाएं

मामले में राजनीतिक रंग भी चढ़ना शुरू हो गया है और इस घटना को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा भी सातवें आसमान पर पहुंच गया है। जानकारी के अनुसार मंडी जिला के दुर्गम क्षेत्र निहरी में जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर व विधायक सुंदरनगर राकेश जंवाल द्वारा गत वर्ष 30 नवंबर को दो विकासात्मक कार्यों का शिलान्यास किया गया था। इसमें किसान भवन निहरी और पेयजल योजना भयंकर का सुधार शामिल थे। लेकिन बीती देर रात कुछ शरारती तत्वों द्वारा मौके पर लगी शिलान्यास पट्टिकाओं को तोड़कर चकनाचूर कर दिया गया।

सुबह जैसे ही मामले की जानकारी जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को लगी तो उन्होंने निहरी पुलिस चौकी में मामले की शिकायत दर्ज करवाई और पुलिस से दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की मांग की।

उधर विधायक व प्रदेश भाजपा महामंत्री राकेश जम्वाल ने भी मामले को लेकर रोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश में लगातार विकास करवाया जा रहा है। लेकिन कांग्रेस को यह विकास रास नहीं आ रहा है और कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा इस तरह की हरकतों को अंजाम दिया जा रहा है जो बिल्कुल भी सहन नहीं किया जाएगा।

मामले को लेकर जल शक्ति विभाग सुंदरनगर के अधिशासी अभियंता ई. अनिल वर्मा ने कहा कि निहरी क्षेत्र में दो शिलान्यास पट्टिका को तोड़ने को लेकर एक मामला सामने आया है। मामले में विभाग द्वारा एफआईआर दर्ज करवा दी गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही नई शिलान्यास पट्टिकाएं मौके पर लगा दी जाएंगी।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर गुरबचन सिंह ने कहा कि निहरी क्षेत्र में शिलान्यास पट्टिकाओं को तोड़ने को लेकर मामला सामने आया है। उन्होंने कहा कि मामले में संबंधित पुलिस थाना के द्वारा एफआईआर दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

About नितेश सैनी

Filed Under: मंडी, राजनैतिक, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Mandi news



Copyright © 2022