• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / हिमाचल प्रदेश / ऊना / बंगाणा में पेड़ से गिरने पर 70 साल के बजुर्ग की मौत

बंगाणा में पेड़ से गिरने पर 70 साल के बजुर्ग की मौत

June 9, 2021 by MBM News Network

ऊना,09 जून: पुलिस थाना बंगाणा के तहत टांडा में 70 वर्षीय वृद्ध की पेड़ से गिरने के चलते मौत हो गई। मृतक की पहचान कश्मीरी लाल पुत्र लब्बू राम निवासी टांडा के रूप में हुई है।      

पुलिस ने क्षेत्रीय अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जानकारी के मुताबिक कश्मीरी लाल गत शाम को लकड़ियां काटने के लिए पेड़ पर चढ़ा हुआ था। इसी दौरान अचानक पेड़ से नीचे गिर गया।

हादसे में वृद्ध को गंभीर रूप से चोटें पहुंची, जिसे क्षेत्रीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। डीएसपी (हेडक्वार्टर रमाकांत) ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

Filed Under: ऊना, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, una news



Copyright © 2022