• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / कुल्लू / कुल्लू : 3 कमरों के पक्के मकान में लगी आग, 2 लाख का नुकसान

कुल्लू : 3 कमरों के पक्के मकान में लगी आग, 2 लाख का नुकसान

June 9, 2021 by MBM News Network

कुल्लू, 9 जून : जिला मुख्यालय से 13 किलोमीटर दूर दोहरानाला के डाबरी गांव में सुबह अचानक तीन कमरे वाले पक्के मकान में अचानक आग लगी। स्थानीय लोगों ने आगजनी की सूचना अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग के कर्मचारी फायर टेंडर लेकर घटनास्थल पर पहुंचे, जहां पर अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

घटनास्थल पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के कर्मचारी

इस आगजनी की घटना में 2 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। जबकि अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने 10 लाख की संपत्ति बचाई है। अग्निशमन विभाग के अधिकारी दुर्गा सिंह ने बताया कि डाबरी गांव में सुबह आगजनी की घटना घटित हुई है, जिसमें स्थानीय निवासी कृष्णा देवी को 2 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं मिल पाई।

Filed Under: कुल्लू, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, kullu news



Copyright © 2022