• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / हिमाचल प्रदेश / ऊना / ऊना : 37 वर्षीय व्यक्ति ने निगला जहर, मौत

ऊना : 37 वर्षीय व्यक्ति ने निगला जहर, मौत

June 9, 2021 by MBM News Network

ऊना,9 जून : सदर थाना ऊना के तहत पनोह में 37 वर्षीय व्यक्ति की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अनिल कुमार पुत्र बरकत राम निवासी पनोह के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। व्यक्ति ने जहर क्यों निगला, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। 

जानकारी के मुताबिक गत शाम अनिल अपने खेतों में काम करने के लिए गया हुआ था, जहां पर जहरीले कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर अनिल को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। एसपी ऊना अर्जित सेन ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Filed Under: ऊना, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, una news



Copyright © 2022