• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / क्राइम / सोलन में अफीम समेत 33 वर्षीय व्यक्ति काबू 

सोलन में अफीम समेत 33 वर्षीय व्यक्ति काबू 

June 9, 2021 by अमरप्रीत सिंह

सोलन, 09 जून : जिला पुलिस ने एक व्यक्ति से अफीम पकड़ने में सफलता हासिल की है। एएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस टीम को यह सफलता गश्त के दौरान मिली। उन्होंने बताया कि महिला मुख्य आरक्षी जयवंती अपनी टीम के साथ नशे की रोकथाम के लिए गश्त पर चंबाघाट, बसाल पर थी, तो बसाल हेलीपैड ग्राउंड की बाई तरफ एक व्यक्ति बैठा हुआ था।

व्यक्ति पुलिस को देखने पर एकदम घबरा गया और वहां से उठ कर भागने लगा। उस व्यक्ति के पास एक बैग था जो उसने पुलिस को देख कर जमीन पर फेंक दिया l व्यक्ति का वह कृत्य संदेहजनक पाए जाने पर पुलिस ने व्यक्ति से नाम पूछा, (33) पर शमशेर ठाकुर पुत्र मोहन सिंह ठाकुर गांव सिलहारी तहसील डाकघर व थाना कंडाघाट जिला सोलन बताया l

उसके बाद पुलिस ने बैग को खोल कर चेक किया तो बेग के अंदर से 18.55 ग्राम अफीम बरामद हुई। जिस पर पुलिस टीम ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है l

About अमरप्रीत सिंह

अमरप्रीत ने टीवी चैनल जी हिमाचल, न्यूज़ 18 नेटवर्क, में कार्य किया है और अब एम.बी.एम. के साथ सोलन जिला से संवाददाता के रूप में कार्यरत है |

Filed Under: क्राइम, सोलन, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Solan news



Copyright © 2022