• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / राजनैतिक / केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण जनता त्रस्त, भ्रष्टाचार चरम पर : मुसाफिर

केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण जनता त्रस्त, भ्रष्टाचार चरम पर : मुसाफिर

June 8, 2021 by MBM News Network

सराहां/ तरुण खुराना

भाजपा के शासनकाल में देश व प्रदेश में भ्रष्टाचार अपने चरम सीमा पर पहुंच गया है। यहां तक कि भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार भी भ्रष्टाचार के बारे में अपनी ही सरकार को कई बार खरी-खोटी सुना चुके हैं। यह उद्गार मंगलवार को सराहां में पत्रकारों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर ने कहे।

पत्रकारों को संबोधित करते मुसाफिर

गंगूराम मुसाफिर ने कहा कि एक और केंद्र की भाजपा सरकार के सात साल पूरे हुए हैं। वही इन सात सालों में देश की जनता बेहाल हो गई है। सात वर्षों के दौरान केंद्र सरकार ने प्रदेश के साथ किया गया कोई भी वादा पूरा नहीं किया। केंद्र तथा प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आज जनता त्रस्त है। केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार गरीब व किसान तथा आम जनता विरोधी है। केंद्र सरकार ने देश के किसानों तथा अर्थव्यवस्था को समाप्त करने के लिए कृषि कानून में संशोधन कर तीन काले बिल लाए, जिसका पूरे देश के किसान विरोध कर रहे हैं। वही 45 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ कर पिछले तीन वर्षों में बेरोजगारी अपनी चरम सीमा पर पहुंच गई है।

मुसाफिर ने कहा कि 2004 की अपेक्षा पेट्रोल व डीजल के दाम आसमान छूने लगे हैं। हिमाचल प्रदेश में बनने वाला सीमेंट प्रदेश की जनता को महंगा मिल रहा है। भाजपा व महंगाई का तो चोली दामन का साथ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश की जनता को दो करोड लोगों को रोजगार देने का वादा भी जुमला ही साबित हुआ। विदेश में रुपए की कीमत लगातार घट रही है। वही देश में जीडीपी का गिरना भी देश के लिए हानिकारक है। जीएसटी ने जहां व्यापार खत्म किया, वहीं नोटबंदी ने पूरे देश की अर्थव्यवस्था ही खत्म कर दी। पीएम केवल मीडिया के सामने आकर वाहवाही लूट रहे हैं।

जीआर मुसाफिर ने अमरीका के तत्कालीन राष्ट्रपति ट्रंप के दौरे को के साथ ही केंद्र सरकार को कोरोना के लिए जिम्मेदार ठहराया। मुसाफिर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार ने किसानों की कर्जा माफ किया। देश की अर्थव्यवस्था को सुधारा।  वही केंद्र की भाजपा सरकार सात सालों में सरकारी उपक्रमों को बेचने पर उतारी है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में विकास को पटरी पर हिमाचल निर्माता डॉक्टर परमार ने लाया तथा पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने प्रदेश में विकास करवाया।

मुसाफिर ने कहा कि जिला सिरमौर तथा पच्छाद में विकास राजा वीरभद्र सिंह की देन है। वर्तमान की भाजपा सरकार पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के बुरे हाल है। पूर्व कांग्रेस सरकार द्वारा सराहां अस्पताल के भवन को बनाया गया। मगर भाजपा सरकार में ना ही अस्पताल को डॉक्टर मिले ना ही उपकरण। पच्छाद विधानसभा के लिए केंद्रीय राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा घोषित किए गए नो राष्ट्रीय राजमार्गों की घोषणा भी मात्र कोरी घोषणा ही साबित हुई। पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की हालत बद से बदतर हो चुकी है। मगर केंद्र व प्रदेश की सरकार लोगों को मात्र आश्वासन पर आश्वासन दिए जा रही है। जिसका प्रदेश की जनता आगामी विधानसभा चुनाव में पूरा जवाब देगी।

इस अवसर पर उनके साथ ग्राम पंचायत सराहां की प्रधान सुरती चौहान, पच्छाद कांग्रेस मंडल अध्यक्ष बेली राम शर्मा, पूर्व बीडीसी अध्यक्ष उषा तोमर, जिला परिषद सदस्य नीलम शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी मोनी ठाकुर, संजय पाल,धर्म सिंह, सुरेंद्र ठाकुर, पूर्ण ठाकुर ,सुरेंद्र सपरा, भूपेंद्र सिंह व  दुनीचंद सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

Filed Under: राजनैतिक, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Sirmour news



Copyright © 2022