• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मुख्य समाचार / हिमाचल की बेटी के हाथों पद्मश्री मिल्खा सिंह की सेहत का जिम्मा, कर चुकी है MD की पढ़ाई 

हिमाचल की बेटी के हाथों पद्मश्री मिल्खा सिंह की सेहत का जिम्मा, कर चुकी है MD की पढ़ाई 

June 8, 2021 by MBM News Network

हमीरपुर, 08 जून : पद्मश्री अवार्डी मिल्खा सिंह (Padmashree Milkha Singh) की देखभाल हिमाचल के हमीरपुर की रहने वाली कोरोना वॉरियर डॉ. शिवानी चंदेल (Dr. Shivani Chandel) कर रही हैं। डॉ. शिवानी चंदेल पीजीआई चंडीगढ़ (PGI Chandigarh) के मेडिसन विभाग (Medicine Department)  में विशेषज्ञ के तौर पर सेवारत हैं। इसी अस्पताल में भारत के सबसे तेज धावक रहे मिल्खा सिंह उपचार के लिए भर्ती हैं।      

कोरोना संक्रमण के कारण तबीयत खराब होने पर कैप्टन मिल्खा सिंह को गत दिवस पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती किया गया है। डॉ. शिवानी चंदेल की माता बीना कपिल हमीरपुर नगर परिषद और चबूतरा जिला परिषद वार्ड से पार्षद रह चुकी हैं। वर्तमान में हिमाचल भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में हैं। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी कोरोना महामारी के इस दौर में पीजीआई चंडीगढ़ में सेवाएं दे रही हैं, जोकि गर्व का विषय है।      

कोविड-19 के प्रति जागरूकता को लेकर डाॅ.शिवानी चंदेल का वीडियो https://youtu.be/FRfWET7pJM0

कैप्टन मिल्खा सिंह का उपचार (Treatment)  कर रही शिवानी चंदेल ने स्कूल स्तर की शिक्षा हमीरपुर के एक निजी स्कूल (Private School) में ग्रहण की। इसके बाद उन्होंने डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा कांगड़ा (Tanda Medical College) से एमबीबीएस की पढ़ाई की।      

एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने कुछ समय तक हमीरपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊहल में सेवाएं दीं। इसी बीच उनका चयन पीजीआई चंडीगढ़ में स्नातकोत्तर के लिए हो गया। यहां पर एमडी मेडिसन की पढ़ाई पूरी करने के बाद डॉ. शिवानी चंदेल पीजीआई चंडीगढ़ में ही सेवाएं दी रही हैं।       

वे यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से लोगों को विभिन्न बीमारियों के लक्षण और इससे बचाव समेत स्वास्थ्य के बारे में जागरूक करती रहती हैं। बता दे कि पद्मश्री मिल्खा सिंह के जल्द स्वस्थ होने के कामना समूचे देश में की जा रही है।       

Filed Under: मुख्य समाचार, युवा, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Hamirpur News, Himachal News In Hindi, Milkha Singh, PGIMER Chandigarh



Copyright © 2022