• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / सिरमौर / #Paonta Sahib : पत्नी से मामूली अनबन पर 33 साल के शख्स ने लगा लिया फंदा, मौत

#Paonta Sahib : पत्नी से मामूली अनबन पर 33 साल के शख्स ने लगा लिया फंदा, मौत

June 8, 2021 by MBM News Network

पांवटा साहिब, 8 जून : शहर के तारूवाला की शिवा कालोनी में एक 33 वर्षीय शख्स ने पत्नी से मामूली अनबन के बाद फंदा लगा लिया। इसमें व्यक्ति की मौत हो गई।

शुरूआती जांच में ये पता चला है कि हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले 33 वर्षीय नवीन ने वेंटिलेटर के हैंडल में फंदा बनाया। वो बीती शाम पत्नी से बहस करने के बाद शराब पीकर कमरे में चला गया था। जब वो काफी देर तक बाहर नहीं आया तो उसकी पत्नी व दोस्त ने कमरे का दरवाजा तोड़ दिया। उस दौरान वो चुन्नी गले में बांधकर लटका हुआ था। चुन्नी को तुरंत काटकर उसे नीचे उतारा गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। चिकित्सकों ने उसे ब्राट डैड घोषित कर दिया।

अस्पताल से ही पुलिस को हादसे की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर जांच शुरू की। पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि सीआरपीसी 174 के तहत कार्रवाई की जा रही है। उनका कहना था कि मौके से सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। बैड से कटी चुन्नी का हिस्सा बरामद किया गया है। फिलहाल इस मामले में कोई शक जाहिर नहीं किया गया है।

Filed Under: सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Sirmour news



Copyright © 2022