• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मंडी / दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय में किया पेश, 14 दिन का पुलिस रिमांड

दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय में किया पेश, 14 दिन का पुलिस रिमांड

June 8, 2021 by नितेश सैनी

सुंदरनगर, 8 जून : ज़िले के उपमंडल में शादी का झांसा देकर लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को सोमवार को सुंदरनगर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे 14 की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं पुलिस द्वारा दुष्कर्म पीड़िता का कोर्ट में 164 का बयान भी दर्ज करवा दिया गया है।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी गुरबचन सिंह ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी सोमवार को सुंदरनगर न्यायालय में पेश किया गया है जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

गौर हो कि उपमंडल के खिलडा काटली निवासी युवक के खिलाफ एक लडकी ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और उसे गर्भवती करने का आरोप लगाया है।

बल्ह निवासी कंपनी में मार्केटिंग का काम करने वाली 20 वर्षीय लडकी ने पहले बल्ह थाना में शिकायत कर आरोप लगाया था कि सुंदरनगर के काटली निवासी बिन माता-पिता के 24 वर्षीय प्लम्बर का कार्य करने वाले युवक ने उसके साथ करीब सात महीने पहले संपर्क बनाया और उससे करीब आने पर उसे शादी का भरोसा दे कर सुंदरनगर के एक होटल में शारीरिक संबंध बनाए है। जिससे लडकी के करीब छह माह का गर्भ भी बताया जा रहा है।

About नितेश सैनी

Filed Under: मंडी, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Mandi news



Copyright © 2022