• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / सिरमौर / 24 घंटे में सांसद सुरेश कश्यप ने तर कर दिए सूखे हलक, सबमर्सिबल पंप….

24 घंटे में सांसद सुरेश कश्यप ने तर कर दिए सूखे हलक, सबमर्सिबल पंप….

June 7, 2021 by MBM News Network

नाहन, 7 जून : राजनीति में अक्सर ही ये सुना जाता है कि नेता घोषणाएं करते हैं, साथ ही आश्वासन देते हैं। धरातल पर कुछ नहीं होता। मगर इन पंक्तियों के विपरीत सांसद सुरेश कश्यप जनता की कसौटी पर खरा उतरे हैं। दरअसल, हुआ यूं कि बागथन के समय आरिका उठाऊ पेयजल योजना ठप हो गई।

इस पंचायत के अलावा अन्य पंचायतों के आधा दर्जन से अधिक गांवों में एक सप्ताह से अधिक समय से पेयजल का संकट पैदा हो गया। इसी बीच नहरस्वार पंचायत की प्रधान अनिता देवी ने सांसद सुरेश कश्यप को फोन पर समस्या से अवगत करवाया। इस पर उन्हें सांसद ने आश्वासन दिया कि 24 घंटे के भीतर पेयजल योजना सुचारू हो जाएगी। इसके लिए चाहे नया सबमर्सिबल पंप लगाना पड़े या पुराने की मरम्मत करवानी पडे़। फिलहाल लोगों को ये नहीं पता कि पंप नया लगा है या फिर पुराने की मरम्मत हुई। लेकिन आधा दर्जन से अधिक गांवों के लोगों की पेयजल समस्या का समाधान हो गया है।

पंचायत प्रधान ने कहा कि पेयजल योजना के ठप होने के दौरान कुछ लोगों ने गलत प्रचार भी किया। इसमें बेवजह ही सराहां सब डिवीजन के कर्मचारियों पर पानी वितरण में बंदरबांट करने का आरोप लगाया गया, जबकि हकीकत में पेयजल योजना सुचारू रूप से नहीं चल रही थी। उनका कहना था कि जल शक्ति विभाग द्वारा कठिन परिस्थितियों में कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

Filed Under: सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Sirmour news



Copyright © 2022