• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / हिमाचल प्रदेश / ऊना / बिजली पोल पर काम करते समय लगा करंट, गिरने से 55 वर्षीय लाइनमैन की मौत

बिजली पोल पर काम करते समय लगा करंट, गिरने से 55 वर्षीय लाइनमैन की मौत

June 7, 2021 by MBM News Network

ऊना, 7 जून : हिमाचल के ऊना में जोल के तहत चौकी मन्यार में 55 वर्षीय विद्युत कर्मी की पोल से नीचे गिरने के चलते मौत हो गई है। मृतक की पहचान शाम कुमार पुत्र रत्न चंद निवासी सलूरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि काम करते हुए विद्युत कर्मी को करंट लग गया। पुलिस ने शव का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।

मृतक सब डिवीजन चौकी मन्यार में लाइनमैन के पद पर तैनात था। जानकारी के मुताबिक शाम कुमार सोमवार सुबह चौकी मन्यार में काम करने गया हुआ था। इस दौरान बिजली के पोल पर चढ़कर काम कर रहा था। काम करते हुए शाम कुमार अचानक नीचे गिर गया। साथी कर्मी व स्थानीय लोगों की मदद से शाम को सिविल अस्पताल ऊना ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

जोल चौकी इंचार्ज रमेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच मेें करंट लगने का पता चल पाया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Filed Under: ऊना, दुर्घटनाएं, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, una news



Copyright © 2022