• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / धार्मिक / #Mandi : मनरेगा कार्य की चल रही थी खुदाई, प्रकट हो गए भगवान श्री राम

#Mandi : मनरेगा कार्य की चल रही थी खुदाई, प्रकट हो गए भगवान श्री राम

June 7, 2021 by विरेंद्र भारद्वाज

मंडी, 7 जून : मनरेगा कार्य में जुटे मजदूर खुदाई का काम कर रहे थे और तभी वहां पर भगवान श्री राम प्रकट हो गए। मामला मंडी जिला के सरकाघाट उपमंडल की ग्राम पंचायत धनालग का है जहां मनरेगा कार्य के लिए चल रही खुदाई के दौरान भगवान श्री राम की प्राचीन मूर्ति मिली है। हालांकि मूर्ति कितनी पुरानी है इसका अभी सही आंकलन तो नहीं हो पाया है लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि यह मूर्ति 18वीं शताब्दी की है। 

खुदाई में मिली प्राचीन मूर्ति 

बताया जा रहा है कि जहां पर यह प्राचीन मूर्ति मिली है वहां पर राजाओं के समय में तीन प्राचीन मंदिर और कुछ गढ़ हुआ करते थे जोकि समय के साथ नष्ट हो गए हैं। अब इनके मात्र कुछ अवशेष ही यहां पर नजर आते हैं। जो मूर्ति मिली है उसको लेकर भी यही अनुमान लगाया जा रहा है कि ये उन्हीं में किसी एक मंदिर की होगी। मूर्ति में भगवान श्री राम खड़े हैं और उनके एक हाथ में धनुष तो दूसरे हाथ में बाण है।

स्थानीय पंचायत के प्रधान बेसर सिंह ने बताया कि मनरेगा कार्य के दौरान जमीन से भगवान श्रीराम की मूर्ति मिली है।

उन्होंने कहा कि पंचायत के लोगों से राय लेकर यह निर्णय लिया जाएगा कि आखिर इस मूर्ति को किस तरह से रखना चाहिए। अगर संभव हुआ तो यहां पर भगवान राम का भव्य मंदिर बनाया जाएगा। उधर हरि सिंह म्यूजियम शिमला में इस मूर्ति की जानकारी देने पर बताया गया कि मूर्ति करीब 1870 की है और उस समय के दौरान राजाओं के द्वारा बनाई गई है। कहा कि अगर पंचायत के द्वारा मूर्ति को संरक्षित नहीं किया जाएगा तो इसे म्यूजियम में शिफ्ट कर दिया जाएगा।

About विरेंद्र भारद्वाज

बीते 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। इलैक्ट्रोनिक मीडिया से करियर की शरूआत की। इन दौरान प्रिंट मीडिया में भी काम करने का मौका मिला। 2015 से वेब जर्नलिज्म में कदम रखा। अभी इलैक्ट्रोनिक, प्रिंट और वेब मीडिया में अपनी सेवाएं दे रहा हूँ।

Filed Under: धार्मिक, मंडी, मुख्य समाचार, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Mandi news



Copyright © 2022