• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / दुर्घटनाएं / हिमाचल में टाटा सूमो ने गलत दिशा से आकर बाइक को मारी टक्कर, CCTV में कैद हुई घटना

हिमाचल में टाटा सूमो ने गलत दिशा से आकर बाइक को मारी टक्कर, CCTV में कैद हुई घटना

June 7, 2021 by विरेंद्र भारद्वाज

मंडी, 7 जून : सरकाघाट उपमंडल के तहत आने वाले तताहर गांव के पास सुपर हाईवे पर एक टाटा सूमो चालक ने ओवरटेक करते वक्त दूसरी तरफ से आ रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद सूमो चालक मौके से फरार हो गया। यह पूरी घटना यहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हालांकि हादसे में बाइक सवार को ज्यादा चोटें नहीं आई और वह खुद ही खड़ा हो गया।

सूमो की बाइक को टक्कर, दुर्घटनाग्रस्त बाइक

  मौके पर मौजूद लोग बाइक सवार की मदद के लिए आगे आए और उसे अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं सरकाघाट पुलिस थाना को इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। बाद में सूमो चालक ने खुद ही थाने आकर अपनी गलती मान ली और दोनों पक्षों में आपसी समझौते के चलते कोई कानूनी कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई।

एसएचओ सरकाघाट इंस्पेक्टर राजेश ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों में आपसी समझौता हो गया है।

About विरेंद्र भारद्वाज

बीते 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। इलैक्ट्रोनिक मीडिया से करियर की शरूआत की। इन दौरान प्रिंट मीडिया में भी काम करने का मौका मिला। 2015 से वेब जर्नलिज्म में कदम रखा। अभी इलैक्ट्रोनिक, प्रिंट और वेब मीडिया में अपनी सेवाएं दे रहा हूँ।

Filed Under: दुर्घटनाएं, मंडी, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Mandi news



Copyright © 2022