• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / हिमाचल प्रदेश / ऊना / ऊना : दो भाइयों के परिवार में मारपीट, क्रॉस केस दर्ज

ऊना : दो भाइयों के परिवार में मारपीट, क्रॉस केस दर्ज

June 7, 2021 by MBM News Network

ऊना, 7 जून : पुलिस थाना अम्ब के तहत रिपोह मुचलियां में दो भाईयों के परिवार में मारपीट का मामला सामने आया है। घटना की शिकायत मिलने पर पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पहले पक्ष से नेहा निवासी रपोह मुचलियां ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि रविवार शाम उसका जेठ शाम लाल गाली गलौच करने लगा। 

Demo pic

जब उनके पति ने इसका विरोध किया तो उसके पति के सिर पर बैट से हमला कर उसे घायल कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष से त्रिशला देवी निवासी रपोह मुचलियां ने भी पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि रविवार शाम को जब वह पति के साथ अपने किसी रिश्तेदार के संस्कार के बाद घर पहुंची तो उसकी देवरानी नेहा ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोपित के पति ने बैट से उसके पति शाम लाल व बीच बचाव करने आए उसके बेटे के सिर पर हमला करके उन्हें लहूलुहान कर दिया।

उधर, डीएसपी अम्ब सृष्टि पांडे ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शिकायत मिलने पर क्रॉस केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

Filed Under: ऊना, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, una news



Copyright © 2022