• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / सोलन / सोलन में डंगा गिरने से दो गाड़िया क्षतिग्रस्त

सोलन में डंगा गिरने से दो गाड़िया क्षतिग्रस्त

June 7, 2021 by अमरप्रीत सिंह

सोलन, 07 जून : ज़िले में हो रही बारिश ने फोरलेन के कार्यो की पोल खोल कर रख दी है। बीती रात बाईपास पर एक सड़क किनारे लगा डंगा भुरभुरा कर गिर गया। जिसकी चपेट में दो कारे आ गई। गनीमत यह रही कि यह डंगा रात को गिरा और उस समय कार में कोई व्यक्ति सवार नहीं था बल्कि कोरोना कर्फ्यू सड़क पर भी कोई नहीं चल रहा था। पत्थर गिरने की वजह से कार व् स्विफ्ट गाड़ी को खासा नुकसान पहुंचा है। 

स्थानीय लोगो की मदद से गाड़ियों को वहां से हटाया गया। बताया यह भी जा रहा है की स्विफ्ट गाड़ी वाले अपने रिश्तेदारों के यहां उत्तरांचल से सोलन आये हुए थे और सुबह ही उन्होंने अपने घर वापिस जाना था। दुर्घटना से कुछ समय पहले ही वह लोग स्विफ्ट से अपना लैपटॉप निकालकर घर गए थे।

प्रथम दृष्टि देखने पर यह पाया गया की यह जो डंगा गिरा इसमें पत्थर नाममात्र व् मिट्टी ज्यादा थी और इसकी गुणवत्ता पर भी प्रश्न चिन्ह खड़े होते है। हलाकि अभी यह साफ़ नहीं है की यह डंगा किसने लगाया है। 

About अमरप्रीत सिंह

अमरप्रीत ने टीवी चैनल जी हिमाचल, न्यूज़ 18 नेटवर्क, में कार्य किया है और अब एम.बी.एम. के साथ सोलन जिला से संवाददाता के रूप में कार्यरत है |

Filed Under: सोलन, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, solan hindi news



Copyright © 2022