• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / कुल्लू / बुजुर्ग महिला ने ब्यास नदी में लगाई छलांग, मौत 

बुजुर्ग महिला ने ब्यास नदी में लगाई छलांग, मौत 

June 6, 2021 by MBM News Network

 कुल्लू, 06 जून  : जिला मुख्यालय से करीब 2 किलोमीटर दूर रामशिला के पास एक वृद्ध महिला ने ब्यास नदी में छलांग लगा दी है, जिससे महिला की मौत हो गई है। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि एक वृद्धा रामशिला पुल से ब्यास नदी में कूद गई है। इस सूचना पर एएसआई रविंदर सिंह, थाना प्रभारी अखाड़ा के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और ब्यास नदी के दोनों किनारों पर शव की तलाश शुरू कर दी।

सर्च अभियान के दौरान नगर निगम अखाड़ा के पास ब्यास नदी में मृतक का शव बरामद हुआ। शव को कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की सहायता से नदी से बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया किसी भी तरह की गड़बड़ी का कोई सबूत नहीं है, हालांकि, मृतक का पोस्टमार्टम किया गया है और रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारण का पता लगाया जाएगा।

बहरहाल मृतक के शव को शिनाख्त के लिए आरएच की मोर्चरी में रखवाया गया है। जांच अधिकारी द्वारा सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई की जा चुकी है।  

Filed Under: कुल्लू, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, kullu news



Copyright © 2022