• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मंडी / #Mandi : अफीम व चिट्टे की खेप के साथ युवक व महिला गिरफ्तार

#Mandi : अफीम व चिट्टे की खेप के साथ युवक व महिला गिरफ्तार

June 6, 2021 by नितेश सैनी

सुंदरनगर, 6 जून : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में नशे का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है और लगातार मामलों में इजाफा होता जा रहा है। ताजा मामले में मंडी जिला के बल्ह पुलिस ने एक युवक और महिला को चिट्टे व अफीम के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। वहीं पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार बल्ह पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थी कि नेरचौक क्षेत्र में एक युवक किराए के क्वार्टर में चिट्टा और अफीम बेचने का कारोबार करता है। वही जब पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर क्वार्टर में दबिश दी तो वहां पर युवक और एक महिला के कब्जे से 8.73 ग्राम चिट्टा और 27.77 ग्राम अफीम बरामद की गई।

वहीं पुलिस ने युवक और महिला को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 29 वर्षीय युवक नेरचौक क्षेत्र और 34 वर्षीय महिला भंगरोटू क्षेत्र से तालुक रखती है। बताया जा रहा है की युवक और महिला पीछे लंबे समय से नशे के कारोबार में संलिप्त थे जिसकी पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थी उसी के आधार पर पुलिस ने इस कार्यवाही को अंजाम दिया है।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी अनिल पटियाल ने बताया कि 29 वर्षीय युवक और 34 वर्षीय महिला को नेरचौक में एक किराए के क्वार्टर में चिट्टा और अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

About नितेश सैनी

Filed Under: मंडी, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Mandi news



Copyright © 2022