• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मंडी / सुंदरनगर में 2.75 करोड़ की लागत से बनाए गए 33/22 केवी उपकेंद्र का कार्य शुरू

सुंदरनगर में 2.75 करोड़ की लागत से बनाए गए 33/22 केवी उपकेंद्र का कार्य शुरू

June 7, 2021 by नितेश सैनी

सुंदरनगर, 07 जून : विद्युत मंडल सुंदरनगर के अंतर्गत अनुभाग जयदेवी में 2.75 करोड़ की लागत से बनाए गए 33/22 केवी उपकेंद्र में रविवार से कार्य शुरू कर दिया है। इस उपकेंद्र के बनने से करीब एक दर्जन पंचायतों के 6 हजार से अधिक उपभोक्ताओं का फायदा मिलेगा। उपकेंद्र के शुभारंभ का कार्यक्रम विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति में बेहद सादे तरीके से किया गया। 

विद्युत मंडल के अधिशासी अभियंता ई. विकास शर्मा ने बताया इससे पूर्व सुंदरनगर से जयदेवी तक करीब 90 किलोमीटर 22 केवी की सिंगल लाइन थी, जिसके कारण अगर कोई फाल्ट होता था, तो पूरी लाइन को बंद करना पड़ता था।जिसके कारण पूरे क्षेत्र में बिजली गुल हो जाती थी। अब उपकेंद्र के अंतर्गत 4 फीडर स्थापित किए गए हैं, जिसके कारण लाइन में कोई भी फाल्ट आने पर अब पूरे क्षेत्र की बिजली बंद नहीं होगी।

वहीं, वोल्टेज की समस्या से भी लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने बताया इस उपकेंद्र में वर्तमान में जयदेवी, महादेव, डोलधार, फगवास, फगवाओ, घीड़ी, बाढू, सुक्कीबाई, सरोआ व कुटाहची सहित अनेक क्षेत्रों को जोड़ दिया गया है। शीघ्र ही आस-पास की पंचायतों के अन्य क्षेत्रों को भी इससे जोड़ दिया जाएगा।

About नितेश सैनी

Filed Under: मंडी, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Mandi news



Copyright © 2022