• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / क्राइम / जारी है पांवटा के जंगलों में गांजा मिलने का सिलसिला, चंदन तस्करी में भी संलिप्त होने की आशंका

जारी है पांवटा के जंगलों में गांजा मिलने का सिलसिला, चंदन तस्करी में भी संलिप्त होने की आशंका

June 6, 2021 by MBM News Network

पांवटा साहिब, 6 जून : उपमंडल के जंगलों में दबाए गए गांजे के मिलने का सिलसिला जारी है। आरोपियों की संख्या 4 हो गई है, जबकि बरामद की गई खेप की मात्रा बढ़कर 425 किलो 635 ग्राम तक पहुंच गई है। साथ ही आरोपियों के चंदन व भुक्की तस्करी में संलिप्त होने के भी संकेत मिल रहे हैं।

गांजे के साथ पकड़ा गया युवक

बता दें कि कुछ रोज पहले पुलिस ने एक ट्रक से 303 किलो गांजा बरामद किया था। इसके बाद पुलिस ने इसके तार जोड़ने का सिलसिला जारी रखा। पुलिस अब सप्लाई लेने वालों को उठा रही है। साथ ही उन्हीं की निशानदेही पर जंगलों में दबा गांजा खोजा जा रहा है। ताजा मामले में पुरुवाला थाना के एसएचओ विजय रघुवंशी की टीम ने 81 किलो 635 ग्राम गांजा बरामद किया है। इस मामले में निहालगढ़ के अमरकोट गांव के रहने वाले 25 वर्षीय युवक नाजिर खान उर्फ अली को गिरफ्तार किया है।

31 मई की बरामदगी के मामले में अब आरोपियों की संख्या बढ़कर 4 हो गई है। पहले से गिरफ्तार आरोपियों के खुलासे के बाद ही पुलिस ने नाजिर खान को गिरफ्तार किया, जिसने गोंदपुर के नजदीक अमरकोट से तीन किलोमीटर दूर गांजे को जंगल में दबाया हुआ था। ऐसा माना जा रहा है कि उत्तर भारत में किसी पुलिस द्वारा इतने बड़े पैमाने पर गांजे की खेप की बरामदगी पहली बार की गई है।

सूबे के पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, आईजी हिमांशु मिश्रा व एसपी खुशहाल चंद शर्मा के निर्देशों के मुताबिक भी पांवटा साहिब पुलिस कार्रवाई कर रही है।

उधर, एमबीएम न्यूज से बातचीत में पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने माना कि आरोपियों में से कुछ के तार चंदन तस्करी से भी जुड़े होने की आशंका है। इसको लेकर अन्य राज्यों की पुलिस से भी समन्वय स्थापित किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस गांजा को लेकर ही पूरी ध्यान केंद्रित कर रही है।

Filed Under: क्राइम, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Sirmour news



Copyright © 2022