रिकांगपिओ, 6 जून : संत निरंकारी मंडल रिकांगपिओ की ओर से डेडिकेटिड कोविड सेंट्रल रिकांगपिओ में उपचाराधीन कोविड मरीजों के लिए पिछले 15 दिनों से रात्रि भोज का आयोजन कर रहे है।
निरंकारी मंडल रिकांगपिओ के मुख्य मोहन नेगी ने कहा कि यह कार्यक्रम आगामी 24 जून तक चलेगी। निरंकारी मंडल किन्नौर के सभी संत, महात्मा इस सेवा के द्वारा मरीजों को स्वच्छ, पौष्टिक व प्रसाद के रूप में भोजन देती है। उन्होंने कहा कि संत निरंकारी मंडल को किन्नौर प्रशासन से अनुमति मिलती है तो निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की अपार कृपा से निरंकारी मिशन इंसानियत की सेवा के लिए हमेशा तैयार रहेगा व रात्रि भोज के कार्यक्रम को आगे बढ़ाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की अपार कृपा से कोविड सेंटर में कोविड मरीजों का स्वास्थ्य लाभ हो रहा है। यह सुखद बात है।