• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / हिमाचल प्रदेश / ऊना / 2 वर्षीय पोते व पुत्रवधू पर दराट से हमला करने वाला ससुर न्यायिक हिरासत में

2 वर्षीय पोते व पुत्रवधू पर दराट से हमला करने वाला ससुर न्यायिक हिरासत में

June 6, 2021 by MBM News Network

ऊना, 6 जून : सदर थाना ऊना के तहत चड़तगढ़ में 2 वर्षीय पोते व पुत्रवधू पर दराट से हमला करने वाले ससुर को पुलिस ने रविवार अदालत में पेश किया, जहां से आरोपी ससुर विशन दास निवासी चड़तगढ़ को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश जा रही है। बता दें कि गत दिवस विशन दास ने जमीनी विवाद को लेकर बहु ज्योति व पोते राम पर दराट से हमला कर दिया। हमले में दोनों लहूलुहान हो गए, जिनका पीजीआई में उपचार चल रहा है।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी हेडक्वार्टर रमाकांत ने बताया कि आरोपी को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। वहीं घायल मां-बेटे की हालत में पहले से सुधार आया है। 

Filed Under: ऊना, क्राइम, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, una news



Copyright © 2022