• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / दुर्घटनाएं / हमीरपुर में दो मंजिला मकान में आग, 6 लाख की संपत्ति स्वाह 

हमीरपुर में दो मंजिला मकान में आग, 6 लाख की संपत्ति स्वाह 

June 6, 2021 by MBM News Network

हमीरपुर, 6 जून : पनोह पंचायत के जयाड् गांव में शनिवार देर रात एक दो मंजिला मकान में लगी आग से मकान की पहली मंजिल पूरी तरह जलकर राख हो गई। आग इतनी तेजी से फैली कि फर्स्ट फ्लोर के तीनों कमरे बुरी तरह जल गए तथा इनमें रखा सामान भी स्वाह हो गया। आगजनी से लगभग 6 लाख रुपए के नुकसान का अंदेशा जताया गया है। 

दो मंजिला मकान में लगी आग

    ग्राम पंचायत ब्लॉक प्रधान अनिल शर्मा ने बताया कि रात को लगभग 11 बजे मकान को अचानक आग लग गई। जिस पर सुजानपुर से फायर ब्रिगेड की गाड़ी को बुलाया गया। आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने भी आग को बुझाने की अपनी तरफ से पुरजोर कोशिश की। बाद में फायर बिग्रेड द्वारा आग पर काबू पाया गया।

आशंका जताई गई है कि आग फर्स्ट फ्लोर पर बने किचन से भड़की, तथा देखते ही देखते पूरे मकान में फैल गई। गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं पहुंचा। जबकि फर्स्ट फ्लोर पर रखा सारा सामान जिसमें घरेलू उपयोग का सामान रखा था, पूरी तरह जलकर राख हो गया। इसके साथ वहां रखे सोने चाँदी के जेवर, जरूरी कागजात ,कपड़े, डबल बेड, तथा अन्य सामान भी स्वाह हो गए। 

     गनीमत यह रही कि मकान में लगी आग आसपास के मकानों में नहीं फैली नहीं तो और नुकसान हो सकता था। पंचायत प्रधान अनिल शर्मा ने प्रशासन से प्रभावित परिवार को अधिक से अधिक सहायता राशि देने की मांग की है। उन्होंने लोगों से भी परिवार की आर्थिक मदद करने की अपील है।

उधर सुजानपुर तहसीलदार सुरेश कुमार ने बताया की कानूनगो और पटवारी को मौके पर भेजा गया है तथा तत्काल रूप से 5000 रुपए की सहायता राशि दी जा रही है। नुकसान का आकलन करने के बाद और मदद की जाएगी।

Filed Under: दुर्घटनाएं, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Hamirpur News, Himachal News In Hindi



Copyright © 2022