• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / सोलन / परवाणू के प्राचीन तालाब में ऑक्सीजन की कमी से मछलियों के मरने पर हड़कंप

परवाणू के प्राचीन तालाब में ऑक्सीजन की कमी से मछलियों के मरने पर हड़कंप

June 6, 2021 by अमरप्रीत सिंह

सोलन , 6 जून : परवाणू सेक्टर-1 के प्राचीन तालाब में सुबह अचानक मछलियों के मरने पर हड़कंप मच गया। मछलियों के मरने की सूचना सतीश बेरी को मिली, उन्होंने मौके पर पाया कि तालाब की मछलियां मरी पड़ी है। उन्होंने तालाब में कुछ मिलाने की शंका प्रकट की है। उन्होंने इसकी सूचना नप परवाणू अध्यक्ष निशा शर्मा, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड परवाणू के एसडीओ प्रदीप मोदगिल, परवाणू पुलिस थाना व स्थानीय मीडिया को दी। मौके पर पहुंचे लोग मछलियों के बडी संख्या में मारे जाने को देख दंग रह गए।

तालाब में मरी मछलियां 

तालाब में जल की कमी होने पर भी पशु प्रेमी सतीश बेरी ने तुरंत बड़े 4 जल टैंकर मंगवाकर बाकी बची मछलियों को बचाने की चेष्टा की। उधर प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड ने मछलियों के मरने पर तुरंत तालाब के कई जगह से सैंपल लिए। मछलियों के मरने के बारे में सही कारण जानने के लिए पशुपालन विभाग को मछलियों के पोस्टमार्टम करवा लेने के लिए पशुपालन विभाग को मोके पर बुलाया गया। 

एसडीओ प्रदीप मोदगिल ने जानकारी दी कि पेयजल की सैम्पलिंग में तालाब में ऑक्सीजन लेवल 1.6 होने के कारण मछलियों के जीवन के लिए खतरा पैदा हो गया। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि ऑक्सीजन की कमी की वजह से मछलियों की मौत हुई है,असल बात पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में सामने आएगी। वहीं नप अध्यक्षा निशा शर्मा भी मौके पर संबंधित विभागों को समस्या से निपटने के लिए दिशा- निर्देश जारी किए।

About अमरप्रीत सिंह

अमरप्रीत ने टीवी चैनल जी हिमाचल, न्यूज़ 18 नेटवर्क, में कार्य किया है और अब एम.बी.एम. के साथ सोलन जिला से संवाददाता के रूप में कार्यरत है |

Filed Under: सोलन, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Solan news



Copyright © 2022