• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मंडी / सुंदरनगर : पूर्व विधायक सोहन लाल ठाकुर का फेसबुक अकाउंट हैक

सुंदरनगर : पूर्व विधायक सोहन लाल ठाकुर का फेसबुक अकाउंट हैक

June 6, 2021 by नितेश सैनी

सुंदरनगर, 6 जून  : सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सोहन लाल ठाकुर का फेसबुक अकाउंट शातिरों द्वारा हैक कर लिया गया है। इसके बाद फ्रेंड लिस्ट के दोस्तों को संदेश भेजकर रुपये मांगना शुरू कर दिया। कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों ने उन्हें फोन कर इसकी जानकारी दी। 

वही उसके बाद पूर्व विधायक द्वारा अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट साझा करते हुए कहा गया है कि उनके फेसबुक अकाउंट को शातिरों द्वारा हैक कर लिया गया है अगर कोई भी फेसबुक अकाउंट से पैसे की मांग करता है तो उन्हें किसी भी प्रकार के पैसे नहीं दिए जाएं। वही पूर्व विधायक सोहन लाल ठाकुर ने मामले की शिकायत साइबर क्राइम को दी है उन्होंने साइबर क्राइम को बताया कि उनका फेसबुक अकाउंट किसी ने हैक कर लिया। 

हैकर्स ने कई दोस्तों को मैसेज कर पैसो की मांग की जा रही है। दोस्तों ने जब इस बाबत उन्हें फोन किया तो उन्हें फेसबुक अकाउंट हैक होने का पता चला। हालांकि किसी दोस्त ने रुपये नहीं दिए हैं।

About नितेश सैनी

Filed Under: मंडी, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Mandi news



Copyright © 2022