• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / दुर्घटनाएं / संगड़ाह में खाई में गिरी कार, दो की मौत 

संगड़ाह में खाई में गिरी कार, दो की मौत 

June 6, 2021 by विनोद ठाकुर

संगड़ाह, 06 जून : शनिवार देर रात संगडाह के नौहराधार-बोगधार से संगडाह की तरफ आ रही एक कार के खाई में गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार संगडाह की तरफ आ रही एक कार डेबरघाट के समीप गहरी खाई में गिर गई।

दुर्घटनाग्रस्त कार 

कार में सवार संगडाह के साथ लगते टिक्करी गांव के गोपाल सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि कार चालक रमेश सिंह संगडाह के साथ लगते गांव डाहार निवासी ने भी अस्पताल पहुंचाने से पहले ही दम तोड़ दिया। अस्पताल में पहुंचने के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया, जिसका पोस्टमार्टम रविवार को यानी आज होगा।

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार हादसा इतना भयानक था कि शवों को पहचानना भी मुश्किल हो गया था विकास खंड अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार रमेश कुमार विकासखंड के कार्यालय में बतौर चतुर्थ श्रेणी के पद पर तैनात था।

डीएसपी शक्ति सिंह ने बताया कि शनिवार देर रात को हुए हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। 

Filed Under: दुर्घटनाएं, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: accident in himachal, Himachal News In Hindi, Sirmour news



Copyright © 2022