• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मुख्य समाचार / हिमाचल में एक सप्ताह और बढ़ा कोरोना कर्फ्यू, 14 जून तक जारी रहेंगी बंदिशें

हिमाचल में एक सप्ताह और बढ़ा कोरोना कर्फ्यू, 14 जून तक जारी रहेंगी बंदिशें

June 5, 2021 by MBM News Network

शिमला, 5 जून : हिमाचल प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू एक सप्ताह तक के लिए और बढ़ा दिया गया है। अब 14 जून की सुबह 6 बजे तक के लिए कोरोना कर्फ्यू जारी रहेगा। इसे लेकर शासन की तरफ से आधिकारिक आदेश आज शाम जारी कर दिए गए हैं। पहले यह कर्फ्यू 7 जून को खत्म होने वाला था। आदेश में कहा गया है कि हिमाचल में कोरोना संक्रमण के मामले नियंत्रण में आ रहे हैं, लेकिन स्थिति अभी भी खतरनाक बनी हुई है। इसलिए प्रतिबंधों को अभी जारी रखने का फैसला लिया गया है।

शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि आज कैबिनेट की औपचारिक बैठक में हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि इस कक्षा के सभी छात्रों को बिना परीक्षा दिए प्रमोट किया जाएगा। इसके लिए सीबीएसई के पैटर्न को अपनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कोरोना कर्फ्यू को 14 जून की सुबह तक बढ़ाया गया है और तब तक पूर्व के प्रतिबंध यथावत जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन को बहाल करने का निर्णय अगली कैबिनेट बैठक में लिया जाएगा।

Filed Under: मुख्य समाचार, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Shimla News



Copyright © 2022