• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / सिरमौर / पर्यावरण दिवस : SDM व BJP नेताओं ने किंकरी पार्क में अर्पित किए श्रद्धासुमन

पर्यावरण दिवस : SDM व BJP नेताओं ने किंकरी पार्क में अर्पित किए श्रद्धासुमन

June 6, 2021 by MBM News Network

संगड़ाह ,6 जून : अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस पर राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता पर्यावरण प्रेमी किंकरी देवी की स्मृति में बनने वाले पार्क में सांकेतिक पौधारोपण किया गया। इस दौरान पार्क समिति अध्यक्ष विजय आजाद, किंकरी देवी के पौत्र विजेंद्र कुमार, एसडीएम संगड़ाह डॉ. विक्रम नेगी, तहसीलदार आत्माराम नेगी, पूर्व विधायक रुप सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रताप तोमर, पंचायत प्रधान नीलम व पूर्व उपप्रधान अनिल के अलावा कुछ स्थानीय महिलाएं भी मौजूद रही। 

कार्यक्रम में मौजूद लोगों द्वारा एक-एक फलदार व औषधीय पौधा लगाया गया। पार्क समिति अध्यक्ष विजय आजाद ने किंकरी देवी के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए बताया कि, 4 जुलाई 1940 को जन्मी पर्यावरण प्रेमी द्वारा वर्ष 1980 में जिला में अवैध व अवैज्ञानिक खनन के खिलाफ आंदोलन शुरू किया गया। 21 दिसंबर 1991 को उनकी याचिका पर फैसला सुनाते हुए प्रदेश उच्च न्यायालय ने सिरमौर की 74 अवैध व अवैज्ञानिक चूना खदानों पर प्रतिबंध लगाया।

वर्ष 1998 में चीन के बीजिंग में 5वें‌ विश्व महिला सम्मेलन का शुभारंभ करने के लिए जाने वाली किंकरी देवी को वर्ष 2001 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई द्वारा रानी झांसी-स्त्री शक्ति पुरस्कार के सम्मानित किया गया। 30 जनवरी 2007 को गुर्दे खराब होने के व इलाज के अभाव में उनका निधन हुआ। पौधारोपण के बाद एसडीएम व भाजपा नेताओं द्वारा 27 की लाख की लागत से निर्माणाधीन की किंकरी देवी का निरीक्षण भी किया गया तथा विभाग को जल्द बेहतर गुणवत्ता के साथ उक्त निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए।

इससे पूर्व मौजूद सभी गणमान्य लोगों द्वारा कोटखाई के विधायक एवं मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पूर्व विधायक रूप सिंह ने कहा कि, बरागटा के निधन से भाजपा तथा हिमाचल प्रदेश को भारी क्षति पहुंची है। बरागटा के निधन व कोरोना कर्फ्यू के चलते पौधारोपण में ज्यादा लोगों को शामिल नहीं किया गया।

Filed Under: सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Sirmour news



Copyright © 2022