• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / क्राइम / हिमाचल में शादी का झांसा देकर 20 वर्षीय युवती को किया गर्भवती

हिमाचल में शादी का झांसा देकर 20 वर्षीय युवती को किया गर्भवती

June 5, 2021 by नितेश सैनी

सुंदरनगर, 5 जून : पुलिस थाना सुंदरनगर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर 20 वर्षीय पीड़िता को गर्भवती करने पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार मंडी जिला के बल्ह क्षेत्र की 20 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस थाना सुंदरनगर में दर्ज करवाई शिकायत में जाहिर किया है कि उसने बीते वर्ष अक्तूबर माह में मंडी की इंदिरा मार्केट में वैदिक-I कंपनी के सेमिनार में शामिल हुई थी। इस दौरान सेमिनार में आए हुए एक युवक के साथ उसकी दोस्ती हो गई। इसके उपरांत दोनों कई बार बीबीएमबी झील क्षेत्र में मिले भी थे। शिकायतकर्ता के अनुसार दोनों शादी के लिए रजामंद भी हो गए थे।

आरोपी द्वारा शादी करने का वायदा कर बस स्टैंड सुंदरनगर के पास स्थित एक होटल में दो बार उसके साथ शारिरिक संबंध भी बनाए गए। इसके बाद आरोपी द्वारा पीड़ित युवती को फोन करना भी बंद कर दिया गया। वहीं पीड़ित युवती और आरोपी के बीच शारिरिक संबंध बनने के कारण युवती गर्भवती भी हो गई। लेकिन आरोपी द्वारा उससे शादी करने से इनकार कर दिया गया। इस पर पीड़िता द्वारा आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना सुंदरनगर में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदर नगर गुरबचन सिंह ने कहा कि पीड़ित युवती द्वारा आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी ने पीड़ित युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

गुरबचन सिंह ने कहा कि मामले में नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। मामले में अभी आरोपी गिरफ्तार नहीं किया गया है।

About नितेश सैनी

Filed Under: क्राइम, मंडी, हिमाचल प्रदेश



Copyright © 2022