• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मंडी / हिमाचल में ‘‘पर्यावरण दिवस’’ पर ही नहीं, प्रज्जवल शर्मा की दिनचर्या में शामिल है पौधारोपण

हिमाचल में ‘‘पर्यावरण दिवस’’ पर ही नहीं, प्रज्जवल शर्मा की दिनचर्या में शामिल है पौधारोपण

June 5, 2021 by MBM News Network

सरकाघाट, 5 जून : मौजूदा परिदृश्य में अभिभावक बच्चों में मोबाइल की लत को लेकर बेहद ही चिंतित हैं। लेकिन उपमंडल की बरुछवाड़ पंचायत के नन्हें समाजसेवी प्रज्जवल शर्मा की सोच बिलकुल विपरीत है। समूचे प्रदेश में पर्यावरण दिवस के मौके पर पौधारोपण की खबरें आ रही हैं। हालांकि प्रज्जवल ने भी इस मौके पर जामुन के पौधे रोपित किए, लेकिन आपको बता दें कि पर्यावरण संरक्षण नन्हें प्रज्जवल की दिनचर्या में शामिल है। अब तक लगभग 500 पौधे रोपित कर चुका है। समाज में अच्छे कार्य का प्ररेणादायक संदेश दे रहा है।

पर्यावरण प्रेमी प्रज्जवल शर्मा 

बता दें कि महापुरुषों की जयंती के मौके पर प्रज्जवल द्वारा मौसम के अनुरूप पौधारोपण किया जाता है। इसके अलावा गर्मी के मौसम में पशुओं व पक्षियों के लिए खाने व पानी की व्यवस्था भी जीवन का उद्देश्य बनाया है। कोविड संकट में भी प्रज्जवल पीछे नहीं रहा। जरूरतमंदों को मास्क पहुंचाए तो वहीं असहाय लोगों का इम्दाद देनेे उनके घर पहुंच गया। अपनी जेब खर्च की राशि को बचाकर मुख्यमंत्री राहत कोष में दान भी करता है।

उल्लेखनीय है कि प्रज्जवल ने कुछ अरसा पहले खुले में शौच को लेकर भी एक मुहिम शुरू की थी। खुले में शौच कर लौटने वालों को माला पहनाकर शर्मिंदा किया था। मात्र 11 साल की उम्र में रिहायशी क्षेत्र व स्कूल के आसपास शराब के ठेकों की ब्रिकी के खिलाफ भी मुहिम चला चुका है। एमबीएम से बातचीत में अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण की रक्षा के लिए आगे आया है।

पर्यावरण दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में पंचायत प्रधान निशा शर्मा, उप प्रधान जितेंद्र, वार्ड सदस्य व समाजसेवक लेखराज शर्मा, वेदराज शर्मा, विजय शर्मा व अरुण शर्मा इत्यादि मौजूद थे। शिक्षक पिता कमल शर्मा ने बताया कि छोटे बेटे का बचपन से ही रूझान अलग रहा है। वो समाज के हर वर्ग के लिए कुछ करने को लेकर उत्साहित रहता है।

Filed Under: मंडी, युवा, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Mandi news



Copyright © 2022